मुकेश मेहता
9425342666

रेहटी। चोरी सहित बढ़ते अन्य अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस भी सक्रिय है। यही कारण है कि चोर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। रेहटी थाना पुलिस ने ऐसे ही एक चोरी का खुलासा किया है। एसडीओपी बुधनी शशांक सिंह गुर्जर ने बताया कि फरियादी दीपेंद्र भाटी निवासी नीलकछार ने रेहटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोरों ने उसके घर से एक लाख की नगदी सहित सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान जिनकी कीमत 1 लाख 43 हजार रुपए है की चोरी कर ली है। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेश गर्ग एवं गुर्जर के मार्गदर्शन में रेहटी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जगह-जगह दबिश दी। इसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भेरूदा स्थित रॉयल मार्केट में तीन लड़के ज्वेलर्स की दुकान के आसपास घूम रहे हैं। उन्होंने कुछ दुकानों पर जाकर जेवर बेचने की कोशिश भी की, लेकिन भाव मनमाफिक नहीं मिलने के कारण नहीं बेच सके। मुखबिर की सूचना के बाद रेहटी थाने से पुलिस टीम को भेरूदा के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। इसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से चोरी के सारे जेवरात एवं नगद रुपए में से 25 हजार रु जप्त किए।

आरोपियों में एक आरोपी पहले भी कई चोरियों के मामले में पुलिस के हाथों पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों में से गयाराम पिता शिवरलाल उर्फ देवराज पारदी उम्र 35 साल निवासी पारदीपुरा राला, आरोपी विक्रम पिता मंशाराम पारदी उम्र 22 वर्ष निवासी पारदीपुरा राला और नेहरूलाल पिता भीमसिंह पारदी उम्र 19 वर्ष निवासी बमनी, बाबरी थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम को पकड़ा है। आरोपी गयाराम पर हरदा, खंडवा, सीहोर सहित कई अन्य थानों में प्रकरण दर्ज है। उक्त कार्रवाई मैं थाना प्रभारी श्रीमती संध्या मिश्रा, उप निरीक्षक राजू मखोड, सलकनपुर चौकी प्रभारी बी एस सिकरवार, प्रधान आरक्षक महेश विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक राम मोहन, प्रधान आरक्षक दीपक सेन, आरक्षक लवकेश जाट, आरक्षक अभिषेक यादव, आरक्षक मनोक परते, आरक्षक रामकुमार शर्मा, आरक्षक आदर्श गजभिये, आरक्षक रामूलाल उइके, साइबर सीहोर आर विकास की सराहनीय भूमिका रही ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *