रेहटी। पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा जिले में हो रही लगातार किसानों को खेतों से मोटर चोरी के संबंध में धर पकड़ हेतु निर्देशों के पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एसडीओपी बुदनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में रेहटी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अल्टीनेटर एवं घटना में उपयोग किया लोडिंग ऑटो जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विवेक वनिया उम्र 23 वर्ष निवासी मजारकुई ने रेहटी थाने आकर रिपोर्ट की थी कि दिनांक 2 सितंबर की रात्रि में मेरे खेत में रख दो अल्टीनेटर अज्ञात चोर चोरी कर लेगा

है दोनों अल्टरनेटर की कीमत लगभग एक लाख रुपए थी रेहटी पुलिस ने फरियादी विवेक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया था। रेहटी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा द्वारा उप निरीक्षक राजू मकोड़े के नेतृत्व में टीम गठित

की गई थी। उपनिरीक्षक राजू मखौड को मुखबिर ने सूचना दी की भेरूदा में दो लड़के कबड्डी की दुकान के आसपास घूम रहे हैं। और चोरी का माल बेचने की फिराक में है सूचना पर गठित टीम रवाना हुई और दो संदेही

व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जिन्होंने अपना नाम जावेद अली पिता अनवर अली उम्र 28 साल निवासी महागांव कदीम एवं अंसार शाह पिता अनवर शाह उम्र 26 साल निवासी महागाव कदीम का रहने वाला बताया कड़ी पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया उनके बताई हुई जगह से रेहटी पुलिस ने चोरी के दो अल्टरनेटर जिनकी कीमत एक लाख रूपए एवं घटना में उपयोग किया गया लोडिंग ऑटो को जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। चोरों को गिरफ्तार करने में रेहटी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा, टीम प्रभारी उप निरीक्षक राजू मखौड, उपनिरीक्षक दीपक सर्राटी, प्रधान आरक्षक महेश विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक राम मनोहर, आरक्षक रामकुमार शर्मा, लवकेश जाट, रामलाल उईके की सराहनीय भूमिका रही ।।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *