आप सभी को यह जानकारी देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ट्राइडेन्ट परिसर, नर्मदापुरम रोड बुधनी में चार दिवसीय मेगा दिवाली मेला-2023 / उत्पाद का सेल का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन दिनांक – 02 नवंबर से 05 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है। मेले में ट्राइडेन्ट लिमिटेड के विश्व स्तरीय उत्पाद जैसे बेडशीट, टॉवेल, रजाई, दोहर आदि भारी छूट के साथ विक्रय (सेल) के लिये उपलब्ध रहता है। ट्राइडेन्ट परिवार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आम जनता को सपरिवार अपने इष्ट मित्रों एवं अपने रिश्तेदारों के साथ इस मेंले में सादर आमंत्रित कर रहा है।

मेले में ट्राइडेन्ट के उत्पाद के विकय (सेल) के साथ-साथ मेला परिसर में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ ही संगीत संध्या का भी आयोजन होने जा रहा है जिनमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी। मेले में विभिन्न तरह के खान-पान के स्टाल, झूले, बच्चों के मनोरंजन आदि की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी, जिसका आनन्द आप सपरिवार ट्राइडेन्ट परिसर में आकर उठा सकते हैं। मेला कार्यक्रम के दौरान कम्पनी परिसर में मेला ग्राउण्ड तक सभी का प्रवेश निशुल्क रहेगा ।

ट्राइडेन्ट के उत्पाद का विक्रय (सेल) का समय

दिनांक: 02 नवंबर को दोपहर 03:00 से शाम 8:00 तक तथा दिनांक: 02-5 नवंबर को सुबह 11:00 से शाम 8:00 तक रहेगा ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *