– एक दिन पहले गांव से आई थी रेहटी


रेहटी. थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में एक महिला की उसके घर में अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी. महिला समीपस्थ ग्राम दिगवाड़ की बताई जाती है जो बीती शाम ही रेहटी आई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम दिगवाड़ निवासी रामगोपाल साहू की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता साहू ने रेहटी के वार्ड क्रमांक 9 में प्लाट खरीदकर एक कमरा बनवाया था. वह अक्सर दिन में रेहटी आती थी और शाम को अपने गांव लौट जाती थी. बताया जाता है कि मंगलवार को भी वह अपने गांव से रेहटी के लिए आई थी. शाम को उसके पति रामगोपाल ने उसे मोबाइल लगाया, लेकिन संपर्क नहीं होने पर वह आज रेहटी आया. यहां आकर उसने देखा कि  घर के दरवाजे खुले पड़े थे और उसकी पत्नी सुनीता मृतावस्था में पड़ी थी. उसके शरीर पर चोटों के निशान थे. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने पर एसडीओपी शशांक गुर्जर एवं थाना प्रभारी राजेश कहार घटनास्थल पर पहुंच गए थे. एसडीओपी ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाकर साक्ष्य तलाशे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में एसडीओपी शशांक गुर्जर का कहना है कि प्रथमदृष्टया: महिला की हत्या की गई है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *