छोटे वाहन एवं यात्री बस जो सीधे भोपाल एवं इंदौर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्सन प्लान

जिला सीहोर थाना मण्डी अंतर्गत कुबेरेश्वर धाम में कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा रुद्राक्ष महोत्सव अंतर्गत शिवमहापुराण कथा का आयोजन दिनांक 07.03.24 से 13.03.24 तक किया जावेगा जिसमें आयोजन समिति द्वारा 05 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना बताई जा रही है।
उक्त कार्यक्रम के दौरान दिनाँक 08.03.24 को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में उज्जैन आने वाले श्रद्धालु उज्जैन दर्शन उपरांत जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कार्यकम में भी सम्मिलित होंगे।

शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से सडक मार्ग द्वारा आवागमन होगा। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान निम्न डायवर्सन मार्ग से भारी वाहनों को निकाला जाएगा :-

1- भोपाल से इन्दौर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भोपाल से श्यामपुर व्यावरा होते हुये इन्दौर जा सकेंगे
(तूमडा दोराहा जोड होते हुये )

2- इन्दौर से भोपाल जाने वाले भारी वाहनों को देवास से व्हाया व्यावरा,श्यामपुर होते हुये भोपाल जा सकेंगे *उपरोक्त डायवर्सन दिनांक 05 मार्च 2024 से कथा समाप्ति अर्थात् 13 मार्च तक जारी रहेगा।*

दिनाँक 05.03.24 से 13.03.24 तक जिला सीहोर में आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यकम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये भारी यातायात को (व्हाया सीहोर-आष्टा हाईवे मार्ग से संचालित न कर) डायवर्सन किया गया हैं ।

💧छोटे वाहनो एवं यात्री बसों का डायवर्सन प्लान

इसके अतिरिक्त भोपाल से सीधे आष्टा, देवास इंदौर जाने वाले सभी छोटे वाहन एवं यात्री बस सीहोर स्थित क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ एवं अमलाहा होते हुए इंदौर को ओर जायेगे ।

इसी प्रकार इंदौर से भोपाल सीहोर जाने वाले वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ एवं क्रिसेंट चौराहा होते हुए सीहोर, भोपाल जा सकेंगे।

केवल कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहन ही सीधे हाईवे से जा सकेंगे, अन्य सभी वाहनों को डायवर्सन मार्ग से ही संचालित किया जाएगा।

किसी भी असुविधा से बचने के लिये कृपया डायवर्सन प्लान का पालन करे एवं पुलिस को सहयोग प्रदान करे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *