नसरुल्लागंज- शनिवार को कृषि उपज मंडी समिति नसरुल्लागंज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैलाश चन्द्र यादव को कृषि मंडी के अधिकारियों, कर्मचारियों एंव व्यापारियों सहित नगर के पत्रकारों ने द्वारा उनके अधिवार्षिकीय आयु सीमा 62 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह पूर्वक भावभीनी बिदाई दी।श्री यादव को मंडी सचिव राकेश दुबे एंव उम्मेद धुर्वे ने का पुष्प माला एवं साल श्री फल से आत्मीय स्वागत करते हुऐ स्मृति चिन्ह भेंट करते हुऐ उनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रसंशा की। इस अवसर पर मंडी कर्मचारी शैलेंद्र अग्रवाल,धर्मवीर नरवरिया, प्रेम पंवार,सुरेश चौहान , विक्रम उइके,गौरव गजविये, अनिमा लकड़ा ,पलक तोमर,गोपाल खरते,सचिन शर्मा,मनमोहन दुबे , अजय ठाकुर,नंदकिशोर मालवीय,विजय सिंह राजपूत सहित बनप सिंह कुमरे (अध्यक्ष हम्माल तुलावटी संघ) मौजूद थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *