बुदनी। थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में देशी कट्टे से फायर करने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात को पुराने रेलवे फाटक के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बुदनी वार्ड क्रमांक 4 निवासी लोकेंद्र (30) पिता नरेंद्र राजपूत झोपड़ी के बाहर बैठा था। उसी समय मित्र सल्लू आ गया। लोकेंद्र व सल्लू आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी पड़ोस की झोपड़ी में रहने वाला आरोपी देवेंद्र कहार ने आकर गाली-गलौज कर विवाद शुरू कर दिया। सल्लू ने गाली- गलौज करने से मना किया, लेकिन नहीं माना तो उसकी पत्नी ने भी समझाया पर गाली देता हुआ बंद

नहीं हुआ। देवेंद्र उल्टा झोपड़ी के अंदर गया और देशी कट्टा लाकर लोकेंद्र राजपूत पर फायर कर दिया। राहत की बात यह रही कि कट्टे से निकली गोली लोकेंद्र को नहीं लगी। इसी बीच उसने दूसरा फायर किया पर उससे भी कोई हताहत नहीं हुआ।

फायर की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई थी। पड़ोसियों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचती उससे पहले ही म आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लोकेंद्र राजपूत की रिपोर्ट पर आरोपी देवेंद्र कहार के खिलाफ धारा 294, 323, 307 के तहत प्रकरण कायम किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। उसके बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *