सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही स्व. प्रमोद पटेल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट ट्राफी के अंतिम लीग मैच में एक तरफा मुकाबले खेला गया था। इसमें सेंट पोल टीम ने अंकुर ए को सात विकेट से हराया। इस मैच के दौरान अंकुर ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। इसमें रबजीत ने 17 गेंद पर 18 रन, पुरवेश ने 44 गेंद पर 17 रन, मयंक ने 49 गेंद पर 18 रन, विवेक सेन ने 25 गेंद पर 21 रन, अयनश यादव ने 28 गेंद पर 25 रन और सोहम द्विवेदी ने 35 गेंद पर 25 रन की पारी खेली थी। इधर सेंट पोल की ओर से युवराज ने आठ ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट, अंश यादव ने आठ ओवर में 21 रन देकर दो विकेट, खुशी यादव ने आठ ओवर में 33 रन देकर दो विकेट, पर्थ यादव ने आठ ओवर में 23 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट पोल टीम ने मात्र 24 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। इसमें संसकार ने 71 गेंद पर 87 रन, युवराज ने 25 गेंद पर 15 रन और खुशी यादव ने 46 गेंद पर 34 रन की शानदार पारी खेली, इसके अलावा अंकुर ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोहम द्विवेदी, रबजीत और सूर्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।
आज खेला जाएगा सेमीफाइनल
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बुधवार की सुबह अंडर-19 क्रिकेट ट्राफी के अंतर्गत अंकिरा और सीसीए के मध्य खेला जाएगा, वहीं गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *