सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में निकाली जाने वाली शिव पालकी यात्रा इस वर्ष आस्था और उत्साह के साथ महाकाल की तर्ज पर निकाली जाएगी। इस साल पालकी यात्रा का समय दोपहर तीन बजे शहर के कोतवाली चौराहे से आरंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान शिव के अभिषेक और महाआरती के पश्चात समापन की जाएगी। इस वर्ष सर्व सम्मति से युव समाजसेवी राजकुमार जायसवाल को पालकी समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। पालकी यात्रा में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा आदि संत चल समारोह में शामिल रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिव पालकी की यात्रा समिति के संस्थापक किशोर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया पिछले दो सालों से कोरोना काल के कारण श्रावण मास में निकाली पालकी यात्रा सादगी के साथ निकाली गई थी, लेकिन इस वर्ष पूरे उत्साह के साथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रावणमास के तृतीय सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ निकाली जाऐगी जिसके लिए समिति के सदस्यण युद्वस्तर पर तैयारी में जुटे है। सोमवार को नगर शिवमय होग शिव भक्त जहां शिव पालकी यात्रा में शमिल होकर जमकर झूमेगे वही सावन के तीसरे सोमवार नगर के शिवालयों में दिन भर अभिषेक और दर्शनो के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहेगा दोपहर तीन बजे कोतवाली चौराहा स्थित श्री सिद्वेश्रवर महादेव मंदिर से पालकी यात्रा शुरू होगी जो नगर के प्रमुख मार्गा से होती हुई मनकामेश्रवर महादेव मंदिर बावडी पहुंचेगी यहां महाआरती का आयोजन किया गया है आयोजन समिति ने शहर की सभी धर्म प्रेमी बंधुओं एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कि अपील की है। पालकी यात्रा वर्ष 2003 से लगातार निकाली जा रही है। इस वर्ष पालकी यात्रा भव्य रूप से ऐतिहासिक स्वरूप में निकाली जाएगी। पालकी यात्रा का भव्यता प्रदान करने के लिए समिति के अध्यक्ष श्री जायसवाल के द्वारा बड़ी संख्या में डीजे, डोल, ताशे और भगवान भोलेनाथ की झांकियां सजाई जा रही है। समिति के अध्यक्ष श्री जयसवाल ने सभी क्षेत्रवासियों से पालकी यात्रा में शामिल होने की अपील की है। पालकी यात्रा शहर के कोतवाली चौराहा, नमक चौराहा, चरखा लाइन, बड़ा बाजार होते हुए तहसील चौराहे स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *