– सड़क निर्माण कंपनी सेपर्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कर रही है निर्माण कार्य
बुधनी। बुधनी से भैरूंदा तक बन रहे करीब 48 किलोमीटर के नेशनल हाईवे पर बारिश के कारण गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियां आ रही हैं, लेकिन अब वाहन चालकों को इससे निजात दिलाने के लिए सड़क निर्माण कंपनी सेपर्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड भोपाल द्वारा पेंचवर्क कार्य शुरू किया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानियां न आएं। पेंचवर्क कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सड़क के गड्ढों को भरा जा सके। हालांकि सड़क का निर्माण भी चल रहा है, लेकिन जहां-जहां गड्ढे हो गए हैं वहां पर पेंचवर्क भी किया जा रहा है।
बुधनी से भैरूंदा तक नेशनल हाईवे 146बी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य सेपर्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड भोपाल द्वारा किया जा रहा है। कार्य की शुरूआत बुधनी से हुई है एवं लगातार इसकी गति को बढ़ाया जा रहा है। बुधनी से भैरूंदा तक पांच बायपास रोड भी निकाले गए हैं, जिन पर पहले काम शुरू किया गया है। इन बायपास मार्गों पर तेजी से काम चल रहा है। बायपास भैरूंदा, सतराना, सलकनपुर-रेहटी, बायां और देवगांव से निकाले गए हैं। सड़क निर्माण की लागत करीब 148.5 करोड़ रूपए है।
बारिश के कारण पड़ गए हैं बड़े-बड़े गड्ढे –
लगातार बारिश के कारण बुधनी से भैरूंदा तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। इन गड्ढों में कई वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अब इन गड्ढों को भरने के लिए निर्माण कंपनी सेपर्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा पेंचवर्क कार्य शुरू किया गया है, ताकि राहगीरों को दुर्घटना से बचाया जा सके। राहगीरों की सुविधाओं के लिए बड़े-बड़े गड्ढों को भरा जा रहा है साथ ही सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *