कपिल की ऐतिहासिक जीत पर कलेक्टर ने दी बधाई

सीहोर,06 सितम्बर,2024

सीहोर के कपिल परमार ने पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश को जूडों में पहला पदक दिला कर इतिहास रच दिया। कपिल ने सीहोर ही नहीं बल्कि देश का नाम पूरी दुनियां में रोशन कर दिया है। उनके गांव और सीहोर शहर में खुशी का माहौल है। कपिल की इस जीत पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने उन्हें बधाई दी है। 

सीहोर जिले के मुरली गांव के निवासी कपिल परमार चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। साल 2009 में बिजली का करंट लगने के कारण कपिल की आंखों की 80 प्रतिशत रोशनी चली गई। पिता पहले टैक्सी ड्रायवर थे अब पशुपालन का कार्य करते हैं। कपिल ने विपरीत परिस्थितियों में जूडो खेलना प्रारंभ किया। कपिल अब तक 17 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कपिल अब तक 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। कपिल ने अपने पहले पैरालम्पिक में ही काँस्य पदक और जूडो में देश का पहला पदक जीत कर पूरी दूनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। कपिल का मुकाबला ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के मध्य काँस्य पदक के लिये खेला गया, जिसमें 10-0 से कपिल ने मुकाबला जीतकर काँस्य पदक हासिल किया

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *