बुधनी, म.प्र. श्रम कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित संभागीय श्रमिक खेल कूद प्रतियोगिता के पुरूष एवं महिला कबड्डी, पुरूष एवं महिला रस्साकसी, दौड़, कैरम, भालाफेंक, गोला फेंक, एवं तवा फेंक के फाइनल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्धमान, अनन्त सिपनिंग मिल, एम पी पी जी सी एल, भास्कर डेनिम, पेप्सिको इत्यादि को हराते हुए शानदार जीत दर्ज की।
            मण्डल द्वारा आयोजित कुल 16 खेल प्रतियोगिताओं में से ट्राइडेन्ट लिमिटेड बुधनी ने 14 पर जीत हासिल की। टीम की शानदार जीत में ट्राइडेन्ट लिमिटेड के सामाजिक कल्याण विभाग प्रमुख श्री नवीन राय एवं कोच श्री गुरजन्ट सिंह की मुख्य भूमिका रहीं जो पूरे वर्ष कम्पनी में विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित करते रहते हैं। इस प्रतियोगिता में जीत के साथ ही कंपनी के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने रस्साकसी एवं दौड़ के  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश कर लिया है, जिसका आयोजन मण्डल के द्वारा इसी साल दिसम्बर माह में किया जायेगा।
            इस शानदार जीत पर कम्पनी प्रमुख पदमश्री राजिन्दर गुप्ता जी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *