रेहटी/सीहोर
मुकेश मेहता
9425342666

वारिश के मौसम में प्राकृतिक झरने और नदियां जहां एक ओर लोगों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर इन स्थानों पर लगातार हो रहे हादसों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। तेज बहाव और फिसलन के कारण नदी और झरनों में फंसे या बहने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
इसी क्रम में रेहटी
वन विभाग द्वारा लगातार अलाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कई संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं और कुछ क्षेत्रों में प्रवेश रोकने की कोशिशें भी की जा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर जोखिम उठा रहे हैं।

रेहटी वन अधिकारि का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से विभाग पूरी तरह सतर्क है, लेकिन जब तक लोग स्वयं सावधानी नहीं बरतेंगे, हादसों पर पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं। विभाग ने स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग की मांग की है और लोगों से अपील की है कि वे झरनों और नदियों में न उतरें और अनावश्यक रूप से जान जोखिम में न डालें। इसी लिए रेहटी वन विभाग  ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रख  और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
इस अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर
परिक्षेत्र सहायक हरिश चंद माहेश्वरी  डिप्टी रेंजर ,बीट गार्ड नीलकछार आनंद ठाकुर , बीट गार्ड सलकनपुर अंकित पटेल बीट गार्ड रतनपुर महेंद्र मीणा एवं मुकेश यादव स्थाई कर्मी बाहन चालक द्वारा सतत निगरानी एवं रोकने के साथ अलाउंसमेंट किया जा रहा है

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *