पंडालों की भव्य सजावट और आकर्षक झांकियों ने मोहा जन-जन का मन

मुकेश मेहता
रेहटी। शारदीय नवरात्र महापर्व पर संपूर्ण नगर मां भवानी की भक्ति में रंग गया है। नगर के 13 स्थानों पर मां भवानी की प्रतिमाएं बड़े ही श्रद्धा भाव और भव्यता के साथ विराजमान हुई हैं। आकर्षक सजावट और झांकियों से सजे पंडाल नगरवासियों को अपनी ओर खींच रहे हैं।

नगर के शिव मंदिर, रेंज ऑफिस, मंडी प्रांगण, हरदौल मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, मंडलोई कॉलोनी, मालीपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर मां भवानी की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई हैं। प्रत्येक स्थल पर प्रतिदिन पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या मां के दर्शन करने पंडालों तक पहुंच रही है। श्रद्धा और भक्ति का यह माहौल नगर को पूरी तरह मातृमय बना रहा है।

इंदिरा मार्ग पर स्थापित महाकाली की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सभी पंडालों में  सायंकालीन आरती भव्य भक्ति संगीत से वातावरण गुंजायमान हो उठता है।

रात्रि के समय विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल जगमगाते हैं। नगर की जनता इस उत्सव को नगर के हर कोने में भक्तिमय वातावरण है। रात्रि के समय विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से पंडाल जगमगाते हैं, जिससे नगरवासियों का मन आनंद और श्रद्धा से भर उठता है।

नवरात्रि के पावन पर्व पर रेहटी नगर की भक्ति और उल्लास की यह झलक हर किसी को खींच रही है।नगर की जनता
पूरे उल्लास और श्रद्धा से मना रही है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *