रेहटी | जिला मुख्यालय
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह के दौरान शिक्षा जगत को गौरवान्वित करने वाला क्षण देखने को मिला। रेहटी विकासखंड के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ शासकीय कर्मचारी प्रशांत सिंह राजपूत को उनके द्वारा निरंतर पूर्ण समर्पण भाव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं लगनशीलता से किए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए जिलाधीश महोदय (कलेक्टर) द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय सम्मान से समस्त रेहटी शिक्षा विभाग गौरवान्वित हुआ है।  श्री राजपूत द्वारा शिक्षा विभाग के क्षेत्र में किए जा रहे सतत नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित प्रयास एवं विभागीय दायित्वों के प्रति उनकी निष्ठा को जिला प्रशासन द्वारा सराहा गया।

सम्मान की घोषणा होते ही शिक्षा विभाग सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने श्री राजपूत को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह सम्मान न केवल  प्रशांत सिंह राजपूत की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे रेहटी क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *