कलेक्टरों को निर्देश—गांव-गांव और शहर-शहर चलाएं जागरूकता अभियान

भोपाल, प्रतिनिधि।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में बनने वाली नीति प्रदेश की जनता के सुझावों और विचारों के आधार पर तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर नीति निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है और इसके लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की राय ली जानी चाहिए।

शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में UCC के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर तक लोगों को अपने सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जाए।

स्कूल-कॉलेजों में हों चर्चा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों, बार काउंसिल, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों में चर्चा सत्र आयोजित किए जाएं। वहीं ग्राम स्तर पर पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और अन्य कर्मचारी लोगों को इस विषय पर जागरूक करें। आवश्यकता पड़ने पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जा सकता है।

22 जून तक दे सकते हैं सुझाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि UCC के संबंध में सुझाव देने के लिए राज्य सरकार ने ucc.mp.gov.in पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर 22 जून तक सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सामान्य जानकारी भरकर 12 प्रश्नों के उत्तर ‘हां’ या ‘ना’ में देने होंगे। ओटीपी सत्यापन के बाद सुझाव जमा हो जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों की भी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से इस अभियान को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों में UCC के उद्देश्य और प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

उच्च स्तरीय समिति कर रही अध्ययन

राज्य सरकार द्वारा विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार सहित विभिन्न व्यक्तिगत और पारिवारिक कानूनों का अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के संबंध में अनुशंसाएं तैयार करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति विभिन्न जिलों का दौरा कर नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर रही है।

बॉक्स न्यूज

एक नजर में

22 जून तक आमंत्रित हैं सुझाव

ucc.mp.gov.in पोर्टल पर दे सकते हैं राय

स्कूल, कॉलेज और ग्राम सभाओं में होंगे संवाद

बच्चों से बुजुर्गों तक सभी से मांगी जाएगी राय

जनभागीदारी के आधार पर तैयार होगी UCC नीति


द सीहोर न्यूज़ | विशेष संवाददाता

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *