। प्रदेश के प्रसिद्ध विजयासन देवी धाम, सलकनपुर के प्रबंधन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं अभिनेता विक्रम शर्मा मस्ताल ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता और दान राशि के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं मंदिर ट्रस्ट ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है।

 

विक्रम शर्मा मस्ताल ने कहा कि विजयासन देवी धाम प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और बड़ी मात्रा में दान एवं चढ़ावा प्राप्त होता है। उनका कहना है कि मंदिर के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और दान राशि के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं के मन में किसी प्रकार का संशय न रहे।

 

वहीं सलकनपुर देवी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने मस्ताल द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और गबन के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि मंदिर समिति का संपूर्ण कार्य पारदर्शी और नियमानुसार संचालित होता है। उन्होंने कहा कि आज तक उनके संज्ञान में गबन का कोई मामला नहीं आया है।

 

महेश उपाध्याय के अनुसार मंदिर में दान केवल अधिकृत रसीदों एवं दान पेटियों के माध्यम से स्वीकार किया जाता है। दान पेटियां समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में खोली जाती हैं। प्राप्त राशि को सुरक्षित रखा जाता है तथा आवश्यकता होने पर समिति के सदस्यों के समक्ष गिनती कर मंदिर के विकास एवं अन्य आवश्यक कार्यों में नियमानुसार उपयोग किया जाता है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर समिति का पूरा आय-व्यय रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाता है और कोई भी नागरिक आकर उसका अवलोकन कर सकता है। ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा कि समिति पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है तथा श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

फिलहाल मंदिर प्रबंधन और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच लगाए गए आरोपों और दिए गए स्पष्टीकरण के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है

 

 

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *