– 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधेयक प्रस्तावों की ली जानकारी

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जुलाई को को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 जुलाई को भोपाल जिले के ग्राम जगदीशपुर के पुरातात्विक धरोहर स्थल में होने वाली कैबिनेट की बैठक और 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में अनुमोदन के लिए लाए जाने वाले सभी विधेयक प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभागाधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश भी दिए।

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *