मुकेश मेहता

रेहटी। एकादशी के पावन अवसर एवं झूलेलाल चालीसा के 38वें दिवस पर रेहटी नगर में भगवान श्री झूलेलाल जी की पावन मूर्ति का भव्य आगमन हुआ। अज्ञात दानदाता द्वारा प्रदान की गई मूर्ति के नगर आगमन पर सिंधी समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

 

मूर्ति के स्वागत के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। समाजजनों ने पुष्पमालाओं से भगवान का स्वागत किया, वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। शोभायात्रा में सिंधी समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

शोभायात्रा रेहटी स्थित झूलेलाल धर्मशाला पहुंची, जहां विधिवत रूप से भगवान श्री झूलेलाल जी की मूर्ति को विराजित किया गया। मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शुभ मुहूर्त में विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ मूर्ति की स्थायी स्थापना की जाएगी।

 

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप मंगतानी एवं समस्त पंचगणों ने भगवान श्री झूलेलाल जी को पुष्पमाला अर्पित कर वंदन किया। भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री अश्विनी नानकानी, भारतीय सिंधु सभा के नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम मंगतानी तथा युवा शाखा के महामंत्री कुणाल इसरानी (सोनू) सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

एकादशी और झूलेलाल चालीसा के विशेष दिवस पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन से पूरा रेहटी नगर भक्तिमय नजर आया। समाजजनों ने भगवान श्री झूलेलाल जी से नगर एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *