संजय शर्मा बुधनी: पूरे नगर में जगह जगह मंदिर एवं घरों में हरतालिका तीज का पूजन महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने निर्जल व्रत रखकर किया,
सुबह से ही नर्मदा में स्नान कर पूजन की तैयारी के बाद शंकर भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूरे श्रद्धा भाव से पूजन किया कई जगह दोपहर बाद से ही हरतालिका व्रत पूजन शुरू हो गई थी, वही बुधनी के प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में सामूहिक रूप से यह 25 वां वर्ष था जब मंदिर में सामूहिक रुप से हरतालिका तीज व्रत का पूजन शुरू हुआ,
विश्वकर्मा मंदिर पर अनेक समाज की महिलाएं एवं कुंवारी लड़कियां इकट्ठे होकर भगवान भोलेनाथ की पूजन करती हैं श्री विश्वकर्मा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया एवं आकर्षक 3 रंगीन फुलेरे लगाए गए, पूजन पंडित राकेश पाराशर के द्वारा कराया गया और पूजन के बाद आरती हुई तथा रात भर महिलाओं ने भगवान आशुतोष के एवं अन्य भगवान के भजन गाए और सुबह नर्मदा में फुलेरा का विसर्जन किया और प्रसाद बांटा गया पूजन करने वालों में श्रीमती कंचन शर्मा श्रीमती सुजाता विश्वकर्मा,श्रीमती कमला शर्मा, राधा बाई शर्मा
स्वाति विश्वकर्मा मंजू ठाकुर अंजू साहू मनीषा पाराशर विमला वर्मा भावना शर्मा मनीषा शर्मा हेमवती ठाकुर श्रीमती रानू विश्वकर्मा श्रीमती सरोज मेहरा निर्मला परते इत्यादि ने हरतालिका व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *