सीहोर पुलिस थाना नसरुल्लागज थाना अंतर्गत नीलकंठ निवासी 26 वर्षीय प्रसूता महिला को अत्यधिक प्रसव पीढ़ा होने की सूचना पर डायल-100 में ड्यूटीरत पुलिस ने तत्काल पहुँचाया शासकीय अस्पताल ।

अत्यधिक प्रसव पीढ़ा के कारण प्रसूता महिला ने हॉस्पिटल स्टाफ की उपस्तिथि में डायल 100 में ही स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

थाना नसरुल्लागंज अंतर्गत ग्राम नीलकंठ से सूचना प्राप्त हुई कि एक 26 वर्षीय महिला को प्रसव पीढ़ा हो रही है। जननी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं होने के कारण सूचनाकर्ता चंपालाल केवट ने dial 100 को सूचना दी , सूचना पर तत्काल डायल 100 प्रसूता महिला के घर रवाना हुई एव महिला को शासकीय अस्पताल नसरुल्लागंज पहुंचाया जहां गाड़ी से उतारने के पहले ही अस्पताल स्टाफ की उपस्तिथि में महिला ने डायल 100 में ही एक शिशु को जन्म दिया , महिला एव नवजात शिशु को अस्पताल में पुलिस स्टाफ थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह , आरक्षक जितेंद्र यादव , आरक्षक गौरी शंकर, डायल 100 ड्राइवर धीरज एव सैनिक राजेंद्र ने अस्पताल स्टाफ की मदद से भर्ती कराया गया । महिला और बच्ची स्वस्थ एव अस्पताल में भर्ती है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *