• 65 लाख रुपए के करीब है गांजे की कीमत, ट्रक, स्कार्पियों वाहन को किया जब्त
  • /बुदनी. शुक्रवार को इंदौर नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने बुदनी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुदनी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास आयशर ट्रक और स्कार्पियो वाहन को पकड़कर साढ़े 8 क्विंटल गांजा जब्त किया है। गांजे को आरोपी ट्रक में मक्के की बोरियों के नीचे दबाकर चोरी छिपे ले जा रहे थे। वाहन के साथ मौके से पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इससे बड़ा खुलासा हो सकता है।
    जानकारी के अनुसार इंदौर नार्कोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आयशर ट्रक और स्कार्पियो वाहन से गांजे की तस्करी कर ले जा रहे हैं। वाहन और आरोपियों को पकडऩे के लिए 10 लोगों की स्पेशल टीम बनाई। टीम ने बुदनी क्षेत्र के टोल टैक्स के पास दोनों वाहन को रोककर तलाशी ली तो नजारा देख दंग रह गई। आयशर ट्रक में मक्के की बोरियों के नीचे गांजे की बोरी रखी हुई थी। टीम को आयशर वाहन और स्कार्पियो वाहन से कुल 45 बोरी में गांजा रखा हुआ मिला, जो साढ़े 8 क्विंटल के आसपास होना बताया जा रहा है। जब्त गांजे की कीमत करीब 65 लाख आंकी गई है।
    सागर ले जा रहे थे
    टीम ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से वाहन में गांजा भरकर सागर ले जा रहे थे। हालांकि उड़ीसा में किस जगह से गांजा भरा था और सागर में किस के यहां जा रहा था उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। टीम ने बुदनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम करने के बाद बुदनी थाना पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नार्कोटिक्स विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से पूछताछ के लिए रिमांड मांगी जाएगी। जिससे कि पता किया जा सकें की आरोपियों के गांजा तस्करी के तार कहां तक जुड़े हैं और किस के लिए काम करते हैं।
Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *