रेहटी–यादव यदुवंशी  समाज का जिला सम्मेलन जगदीश पैलेस गार्डन रेहटी मैं संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सीहोर जिले सहित अन्य जिलों से यदुवंशी समाज के लोग शामिल हुए।  कार्यक्रम का शुभारंभ हरि सिंह पटेल वाईसाद द्वारा भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर मालयअर्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यदुवंशी समाज प्रदेश अध्यक्ष प्रेम नारायण यदुवंशी विशिष्ट अतिथि श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य अजीत मंडलोई, उमेश यादव सहित अन्य समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए। यदुवंशी समाज प्रदेश संयोजक कैलाश पटेल प्रदेश सचिव सुरेश यादव जिला यदुवंशी समाज अध्यक्ष मोहन यदुवंशी द्वारा जिला पंचायत सदस्य अजीत मंडलोई,उमेश यादव, पत्रकार नरेंद्र यादव, बीके हिंदुस्तानी, प्रमोद यादव, गौरी शंकर यादव सहित सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनेक लोगों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा धर्मशाला हेतु दो एकड़ भूमि क्रय करने, आर्थिक रूप से कमजोर यदुवंशी समाज के मेधावी योग बच्चों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई हेतु सहायता राशि, समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, प्रत्येक ग्राम में समाज की समिति गठित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर एक मत होकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन बलराम यादव एडवोकेट द्वारा किया गया। सभी अतिथियों एवं सामाजिक लोगों के कार्यक्रम में पधारने पर जिला अध्यक्ष मोहन यदुवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *