केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने VIT के तीसरे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने बुधवार को छात्रों से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 नए भारत के निर्माण के लिए मजबूत नींव रखेगी और ज्ञान एवं कौशल के साथ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना पैदा करेगी। डॉ. मुरुगन सीहोर के कोठरी स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (वीआईटी) के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनईपी हमें 21 सदी की चुनौतियों का सामना करने की राह दिखाती है। यह छात्रों में साइंटिफिक टेम्परामेंट को बढ़ावा देती है। साथ ही एक कुशल मानव संसाधन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आत्मनिर्भर भारत नए भारत का मूल मंत्र है। डॉ. मुरुगन ने छात्रों से नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

डॉ. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह इसके प्रगति का सूचक है। केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में बात करते हुए डॉ. मुरुगन ने बताया कि डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, 5जी सेवाएं (कुछ ही दिनों में प्रारंभ होनेवाली है) और गतिशक्ति जैसी परियोजनाएं युवाओं को उनके विकास और रोजगार सृजन के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है। उन्होंने कहा कि हमारी आजादी के इस अमृत काल में युवा भारत की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपाधियां प्रदान कीं। इस दीक्षांत समारोह में कुल 840 स्नातकों को उपाधि प्रदान की गईं। वीआईटी के कुलाधिपति डॉ. जी. विश्वनाथन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *