प्रदेश को सेंटर ग्रिड से प्राप्त हो सकेगी अधिक मात्रा में बिजली

      मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश में बढ़ते लोड के मद्देनजर 400 के व्ही सबस्टेशन आष्टा में 315 एम व्ही ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। गत दिवस इस पावर ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री अतुल जोशी ने बताया कि इस 400/220 केव्ही वोल्टेज लेवल के 315 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से भोपाल, उज्जैन और इंदौर सहित संपूर्ण मालवा की पारेषण क्षमता को मजबूती मिलेगी इस ट्रांसफार्मर के ऊजीकरण होने से मध्यप्रदेश, सेंटर ग्रिड से अधिक मात्रा में पावर प्राप्त कर सकेगा। 

पूर्व में सिहोर जिले का लोड बढ़ने से जैतपुरा (इंदौर), भोपाल आदि से विद्युत पारेषण हुआ करता था लेकिन अब इसकी आपूर्ती आष्टा से ही हो जाया करेगी। इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना से जैतपुरा (इंदौर) देवास, चापड़ा, शुजालपुर, मुगलिया छाप क्षेत्रों में भी भरोसेमंद विद्युत का पारेषण होगा जिससे कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत उचित वोल्टेज पर प्राप्त हो सकेगी। 

संपूर्ण मालवा क्षेत्र की पारेषण विश्वसनीयता में बढ़ोत्तरी 

इस नये 315 एम व्ही ए के .पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से संपूर्ण मालवा क्षेत्र की पारेषण क्षमता एवं विश्वसनीयता में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है, अब सिहोर जिले की कुल ट्रं ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी बढ़कर 2251 एमव्हीए की हो गई है।  

सीहोर जिले में म.प्र.पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने 10 अति उच्चदाब सबस्टेशनों से विद्युत पारेषण करती है इसमें 400 के व्ही का एक सबस्टेशन आष्टा, 220 के व्ही का एक सबस्टेशन बुधनी तथा 132 के व्ही के 8सबस्टेशन आष्टा, सिहोर, शाहगंज, इछावर, श्यामपुर, बिलकिसगंज, गोपालपुर एवं नसरूलागंज शामिल है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *