थाना आष्टा पुलिस ने पुष्पा स्कूल के बच्चों का थाना भ्रमण कराकर उन्हे महिला उर्जा डेस्क, नशा मुक्ति से संबंधित प्रावधानो एवं थाना संबंधी अन्य जानकारी दी

पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है कि थाना क्षेत्र मे नशा मुक्ति के विरूद्ध नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही की जावे साथ ही इस हेतु विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया जाकर आमजन को जागरूक भी किया जावे । इसी क्रम मे दिनांक 18.10.22 को थाना आष्टा पुलिस के द्वारा पुष्पा हाई सेकण्डरी स्कूल के बच्चो का थाना भ्रमण कराकर उन्हे नशा से होने वाले दुष्प्राभावों के साथ ही महिला उर्जा डेस्क एवं थाना पर विभिन्न कार्य किस प्रकार संपादित होते है तथा किस प्रकार पुलिस का प्रबंधन कार्य करता है । साथ ही किस प्रकार थाना के अधिकारी/कर्मचारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पर्यवेक्षण कियाजाकर उन्हे आवश्यक निर्देश समय समय पर दिये जाते है इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए । थाना की विभिन्न शाखाओं की जानकारी भी दी साथ ही पुलिस के द्वारा प्रयोग किये जाने वाले शस्त्रों के बारे मे भी जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के समुचित उत्तर दिये गए। इस कार्यक्रम के दौरान अनेक स्कूली बच्चों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया । थाना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वह नशा से व नशा करने वालो से हमेशा दूरी बनाकर रखें ऐसा नशा करने वाले व्यक्ति आपको भ्रामक जानकारी देकर आपको नशा करने के प्रति प्रेरित कर सकते है इसलिये इनके पास रहना साथ रहना आपके लिए उचित नही होगा । व यह भी कहा कि यदि आपके परिवार मे कोई किसी प्रकार का नशा करने का आदि हेै तो उसे भी यह समझावें कि वह इस प्रकार के दुव्र्यसन से दूरी बनावें ।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *