सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम के तत्वाधान में पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। परिसर में निवासरत श्रीमती कमला राजेन्द्र शर्मा ने अपने 77 वें जन्म दिन के अवसर पर पौधारोपण करने का संकल्प लेते हुए करीब पांच दर्जन से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए जाऐंगे। इस संबंध में केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि हमारे परिवार में बड़ी संख्या में वृद्धजन और हितग्राही निवास करते है। उनका जन्म दिन पूरे परिवारजन उत्साह के साथ मनाते हुए आ रहे है। यहां पर आश्रम के प्रबंधक राकेश शर्मा की माता श्रीमती शर्मा का जन्म दिन भी पूरी आस्था के साथ मनाया गया था, इस मौके पर यहां पर मौजूद वृद्धजनों ने पूरे उत्साह के साथ उनके जन्म दिन पर संकल्प लेते हुए परिसर सहित आस-पास के क्षेत्र में पौधारोपण करने की पहल की है। पौधारोपण के दौरान लक्खी प्रसाद अग्रवाल, दिलीप राठौर, कृष्णा बाई सोनी, शंकुलता, विदु लता परमार आदि शामिल थे। जिन्होंने श्रीमती शर्मा को जन्म दिन की पहल के लिए बधाई दी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *