प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आरएन चंद के निर्देश पर विधिक जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान 31 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 13 नवंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायत शिकारपुर एवं धामनखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर तथा ग्राम धबोटी, जहांगीरपुरा, नयापुरा, बड़नगर एवं बमुलिया में डोर-टू-डोर अभियान आयोजित किया गया। शिविरों में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना-2015, लोकोपयोगी लोक अदालत, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीस उद्दीन अब्बासी ने नालसा एवं शासकीय योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही आगामी नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *