जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन दल को विशेषकर शाम के समय एवं रात्रि में ब्रेथ एनालाइजर से शराब का सेवन करने वाले चालकों पर कार्यवाही करने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही कर ड्रायविंग लायसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ सिंह ने वाहनों की ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए हाईवे के टोल नाकों के पास स्पीड रडार गन द्वारा वाहनों पर कार्यवाही करने तथा हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अध्ययन कर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा में जागरूकता के लिए निरन्तर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होने कहा कि रोड निर्माण एजेंसी जिले में सभी प्रकार की सड़कों का सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि सभी सड़कों पर संकेतक, पुल एवं पुलिया क्षतिग्रस्त न हो। इसके साथ ही उन्होंने सीहोर शहर में अतिक्रमण वाले स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरन्तर करने के निर्देश दिए। ताकि ट्रैफिक संचालन में बाधा न हों। उन्होंने वाहन चालकों का समय-समय पर नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर नेत्र परीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने हाइवे पर गोल्डन आवर में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की एवं क्रेन की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा जिले में नेक व्यक्तियों को प्रेरित करने के लिए कार्य नीतियां बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम अमन मिश्रा सहित अनेक संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *