सीहोर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों की तीस सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के द्वारा प्रदेश स्तरीय धरना आगामी १२ मार्च को भोपाल के अम्बेडकर पार्क में होगा। गत दिनों राज्य कर्मचारी संघ ने ७ नवंबर को पूरे प्रदेश में धरना दिया था। प्रदेश स्तरीय धरना लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल थे।
कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ धरना १२ मार्च को भोपाल के अम्बेडकर पार्क मे होगा। कर्मचारियों की तीस सूत्री मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु राज्य कर्मचारी संघ जिला एक संभाग मुख्यालयों पर पूर्व मे धरना-प्रदर्शन कर चुका है। शासन द्वारा निराकरण न होने के कारण कर्मचारियों द्वारा मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मागों मे कर्मचारियों को केन्द्र के समान नियत दिनांक से महंगाई भत्ते का भुगतान करना, पुरानी पेंशन योजना प्रारम्भ करना, लिपिको को रमेश चंद शर्मा समिति की अनुशंसा लागू करना, कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करना, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण करना कर्मचारियों को केशलेश बीमा प्रदान करना कर्मचारियो की बीमा राशि मे वृद्धि करना, अध्यापक संवर्ग को क्रमोन्नति प्रदान करना, ३५ वर्ष की सेवा पर पूर्ण होने पर क्रमोन्नत वेतनमान-प्रदान करना, कृषि विस्तार अधिकारियों को सर्वेयर के समान वेतनमान प्रदान करना शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति विभाग मे कार्यरत शिक्षको को अवकाश के दिनों का नगदीकरण प्रदान करना संविदा कर्मचारियो को नियमित करना प्रमुख है।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के पं. सन्तोष शर्मा, गोपाल सिंह ठाकुर, ओपी शर्मा, कुंदन राय, एमके माथुर मनोष व्यास, अभिषेक भागव, अरुण जोशी, सरनामणिसाह राते, संतोष जैन सेतु अंकुर शर्मा, संतोष सिंह, डीके राय, राम स्वरूप गौर, विक्रम सिंह मेवाड़ा, बुधनी से हरदयाल सिंह आजाद, भूपेन्द्र सिंह, मणिशंकर शर्मा, नसरुल्लागंज से अर्जुन सिंह सोलंकी, इछावर से दशरथ सिंह ठाकुर, सतीश बैरागी, आष्टा से कैलाश सिंह पांचाल, महेन्द्र मालवीय, जावर से जीवन सिंह ठाकुर, श्यामपुर से हरि नारायण पचवारिया ने सभी कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन में सम्मलित होने की अपील की है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *