दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एल. जैन ने कहा कि बहुभाषीय सुंदरता से ही भारत की एकता सुशोभित होती है। प्रत्येक भाषा लोगो को जोड़ते हुए भाषाई सौहार्द्र विकसित करती है। कार्यक्रम मेंछात्राओं ने विभिन्न भाषाओं जैसे गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, बिहारी, हिन्दी, गढ़वाली में स्वागत अभिनंदन जैसे शब्दों से सभी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में नेहा सेन, दिनकर, यश्वी शुक्ला ने भाषा की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये।

भाषा उत्सव कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. जया शर्मा ने चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके महाकविभारती की लोकप्रियता एवं साहित्यिक यात्रा को बताया। इस अवसर पर सुश्री अमिता बैरागी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं क्षेत्रीय बोलियों एवं भाषा का अंतर बताते हुए भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मंजरी अग्निहोत्री ने छात्राओं को अपनी क्षेत्रीय भाषा की मधुरता को बिखेरते हुए उन्हे आपस में बात करने के लिए प्रेरित किया जिसके अंतर्गत यश्वी शुक्ला ने पंजाबी, संस्कृत, भोजपुरी और हिन्दी भाषाओं में छात्राओं को संबोधित किया। जया विश्वकर्मा ने संस्कृत में जन्मदिवस गाना गाकर प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त याशिका योगी, टीना कुशवाहा, शोभा प्रजापति, अंजली राठौर, श्रद्धा मेवाड़ा, अंकिता विश्वकर्मा, पलक कुशवाहा आदि छात्राओं ने भी अपनी क्षेत्रीय बोलियों में वार्तालाप किया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *