रेहटी में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर कन्या शाला में मुख्य अतिथि राजेंद्र पटेल नगर परिषद अध्यक्ष रेहटी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौहान के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न किया गया।इस अवसर पर शिक्षक मानसिंह सोलंकी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्य नमस्कार से प्रारंभ किया गया उसके पश्चात राजेंद्र पटेल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा स्वामी जी ने अपनी युवावस्था में ही प्रतिष्ठा प्राप्त कर ली थी स्वामी जी का कहा था आदमी को अपने लक्ष्य प्राप्ति होने तक संघर्ष करना चाहिए यही उनके मुख्य नारा था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अध्ययन केंद्र का शुभारंभ भी किया गया जिसका शुभारंभ नगर परिषद रेहटी अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के द्वारा किया। यहां पर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी। इन कक्षाओं में अध्यापकों द्वारा सहयोग से क्लासों में स्मार्ट टीवी भी लगाई गई है जिससे बच्चों को स्मार्ट क्लास से पढ़ाया जा सकेगा। श्रीमती ममता चौहान प्राचार्य द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती ममता चौहान श्रीमती रेखा अग्रवाल श्रीमती अभिलाष सिंह अनामिका मिश्रा जी सुशांत सिंह राजपूत मान सिंह सोलंकी जी सेवाराम यादव मंगलेश पालीवाल आदि शिक्षक एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *