सीहोर शहर की 11 सड़को का तीन करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। सोमवार को इन सड़को का भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के बन जाने से हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन सभी सड़कों पर डामरीकरण कार्य भी होगा। बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए फोरलेन का काम भी शुरू होगा। शहर में कोतवाली चौराहा से ट्रामा सेंटर, मोदी शिशु मंदिर से पोस्ट ऑफिस, मछली पुल से रेलवे स्टेशन रोड की सड़के बनाई जाएंगी। इसके साथ ही प्रेम पहलवान से लुनिया चौराहा वीटी रोड निर्माण, कोतवाली चौराहा से ट्रामा सेंटर तक बीटी रोड निर्माण, मोदी शिशु मंदिर से लाल मस्जिद तक बीटी रोड निर्माण, बस स्टैंड विकास रोड निर्माण, सेंट्रल स्कूल से चाणक्यपुरी तक बीटी रोड निर्माण, पुराना बस स्टैंड, एक मिनारा मस्जिद उपाध्याय चक्की से माता मंदिर तक, लाल मस्जिद से पोस्ट ऑफिस तक का रोड, जायसवाल अस्पताल से इंग्लिशपुरा के पुल तक के रोड का निर्माण, मछली पुल से रेलवे स्टेशन तक और लुनिया चौराहा से एमपीईबी रोड निर्माण, इंदौर नाका से उत्कृष्ट विद्यालय तक रोड का निर्माण तथा सेंट्रल स्कूल से भोपाल नाका तक की सड़क का निर्माण कार्य का डामरीकरण कराया जाएगा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *