सीहोर। रामगंज मंडी रेलवे लाइन के लिए ग्राम बिछिया के ग्रामीणों को उनकी अधिग्रहित की गई जमीन का गाइडलाइन अब 18 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की बजाए इक्यावन लाख प्रति हेक्टेयर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधानसभा क्षेत्र सीहोर के विधायक सुदेश राय से गाइडलाइन राशि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था जिसके बाद विधायक श्री राय द्वारा की गई पहल के बाद गाइडलाइन राशि शासन द्वारा बढ़ा दी गई है।
सीहोर जिले के विधानसभा क्षेत्र सीहोर के अंतर्गत ग्राम बिछिया से होकर गुजरने वाली रामगंज मंडी रेलवे लाइन के कार्य के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण हुआ था। लेकिन किसानों को मात्र 18 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राशि मिल रही थी मामले में क्षेत्र के लोगों ने सीहोर के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय से विनम्र आग्रह किया था कि अन्य ग्रामों के लोगों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से ज्यादा राशि मिल रही है लेकिन बिछिया के लोगों को काफी कम राशि मिल रही है इस राशि को ग्रामीणों के हित में बढ़ाया जाना चाहिए। बताया गया है कि इस मामले को प्राथमिकता से लेते हुए क्षेत्र के विधायक सुदेश राय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था और आग्रह किया था जिन किसानों की जमीन की जा रही है और रामगंज मंडी रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित हो रही हैं उन्हें बाजार मूल्य के अनुसार राशि प्रदान की जाना चाहिए। विधायक सुदेश राय की पहल के बाद अब बिछिया के ग्रामीणों को भी उनकी जमीन अधिग्रहित हो जाने पर 51 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राशि मिलेगी।
बताया गया है कि गाइडलाइन को दर बढ़ जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में आज सीहोर आए और ग्रामीणों के हित में विधायक सुदेश राय द्वारा की गई पहल पर सभी ग्रामीणों ने विधायक सुदेश राय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहित ग्राम सरपंच खूबी लाल ग्राम पटेल अवतार सिंह दांगी कृपाल सिंह दांगी बने सिंह दांगी, मोहन सिंह दांगी भगवान सिंह दांगी , शफरू खा हबीब खान एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *