मध्यप्रदेश राज्य योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया।

राज्य योग आयोग के अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। हमारा पहला कर्तव्य अपने शरीर को स्वस्थ रखना है। उन्होंने कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे, तभी हम अच्छी तरह से अपने काम को संपादित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक काम के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए योग करना नितांत आवश्यक हो गया है। योग हमे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा विपरीत परिस्थितियों में निराशा का भाव नही आने देता है। उन्होंने कहा कि आज योग के महत्व के बारे में बताने की आवश्यकता नही है। पूरी दुनिया ने योग को स्वीकार किया है। उन्होंने योग, प्राणायाम, ध्यान तथा धारणा के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में राज्य योग आयोग की श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा ने भी योग से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में बताया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय तथा डीपीसी रमेश राम उइके सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा शिक्षक उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *