माननीय न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमठ, मुख्य न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय तथा मुख्य संरक्षक, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सीहोर जिले के पोर्टफोलियो जज माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल एवं म.प्र. उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्तिगणों की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 20 जुलाई 2023 को सीहोर जिले की तहसील बुदनी एवं इछावर की तहसील विधिक सेवा समितियों में नवनिर्मित मध्यस्थता केन्द्रों का ई-लोकार्पण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मप्र उच्च न्यायालय के सम्मानीय रजिस्ट्रार जनरल श्री रामकुमार चौबे एवं रजिस्ट्री अधिकारीगण, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के सदस्य सचिव श्री राजीव कर्महे, तहसील न्यायालय इछावर में श्री अमिताभ मिश्र प्रधान जिला न्यायाधीश के साथ जिला प्राधिकरण सीहोर के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति इछावर श्री जितेन्द्र सिंह परमार तहसील न्यायालय बुदनी से डॉ. वैभव विकास शर्मा जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति बुदनी न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशगण श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं श्री कुणाल वर्मा अधिवक्ता संघ इछावर एवं सीहोर के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भारद्वाज एवं बुदनी के अध्यक्ष श्री कैलाश मालवीय तथा अधिवक्तागण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान एवं अन्य विभागों के अधिकारी आदि भी उपस्थित रहें।
माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा मध्यस्थता केन्द्र के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी सम्बंधितों को शुभकामनाए एवं बधाई दी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि भवन के निर्माण के साथ-साथ हम सभी यह सुनिश्चित करें कि उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उक्त केन्द्रों के माध्यम से आमजन को प्रदाय की जाये। उक्त कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल द्वारा सीहोर जिले के लिए मध्यस्थता के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण दिवस बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी गई।
यह केन्द्र जिले की दूरस्थ तहसीलों में स्थित होकर वहां गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियाँ की बड़ी संख्या निवास करती है, जिन्हें प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण हेतु मध्यस्थता जैसी प्रक्रिया की महती आवश्यकता है। इन केन्द्रों के प्रारंभ होने से समाज के वंचित वर्ग को अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। मध्यस्थता केन्द्र मध्यस्थता केन्द्र प्रक्रिया द्वारा पक्षों के मध्य विवादों को सुनने के साथ उनके सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान किये जाने के लिये महत्त्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव कर्महे, सदस्य सचिव मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
तथा आभार प्रदर्शन श्री अमिताभ मिश्र प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया।
यह केन्द्र जिले की दूरस्थ तहसीलों में स्थित होकर वहां गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियाँ की बड़ी संख्या निवास करती है, जिन्हें प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण हेतु मध्यस्थता जैसी प्रक्रिया की महती आवश्यकता है। इन केन्द्रों के प्रारंभ होने से समाज के वंचित वर्ग को अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। मध्यस्थता केन्द्र मध्यस्थता केन्द्र प्रक्रिया द्वारा पक्षों के मध्य विवादों को सुनने के साथ उनके सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान किये जाने के लिये महत्त्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव कर्महे, सदस्य सचिव मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

तथा आभार प्रदर्शन श्री अमिताभ मिश्र प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा किया छिन्ता विधिक सेवा प्राधिकरण

गया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *