प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अमिताम मिश्र के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एडीआर सेंटर भवन में नोटरी अधिवक्ताओं के कार्यों के सम्बंध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।



कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने नोटरी अधिवक्ताओं को उनके कार्य के‍ लिए नोटरी अधिनियम एवं नियम, भारतीय स्टाम्प अधिनियम, रजिस्ट्रेशन अधिनियम आदि की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी दस्तावेज जिसका विधि अनुसार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है अथवा किसी भी कार्य जिसके लिए विधि की प्रक्रिया निर्धारित की गई है, उसे नोटरी द्वारा निष्पादित नहीं किया जा सकता है, जैसे – विवाह, विवाह विच्छेद, अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय, 11 माह से अधिक का किरायेदारी अनुबंध आदि।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *