शाम को लगती है बच्चो की भीड़

एक दिन पहले बच्ची के हाथ से निकाली
थी सोने की चूड़ी

रेहटी. छोटे बच्चे से लेकर बड़े व्यक्ति तक का मनोरंजन करने और घूमने फिरने के उद्देश्य से बनाया गया रेहटी के पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। इससे आए चोरी और विवाद की घटना सामने आती रहती है। रविवार को छोटी बच्ची के हाथ व्यक्ति द्वारा सोने की चूड़ी निकालने की वारदात होने के बाद फिर से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। इस स्थिति में रहवासी अब यहां सुरक्षा
के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रेहटी में
जैन मंदिर के समीप पार्क बनाया गया है। इसका यही उद्देश्य है कि छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक को इसका फायदा मिले। इस पार्क हर दिन बच्चे और बड़े पहुंचते में भी है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसी के चलते पार्क में आने वाले बच्चे और बड़े लोग सुरक्षित नहीं है। यहां पर निगरानी करने जो सीसीटीवी कैमरे लगाए है उनकी भी क्वालिटी
ठीक नहीं है।
खुल गई थी पोल

रविवार को पार्क में एक बच्ची के हाथ से सोने की चूड़ी निकालकर चोरी करने का मामला सामने आया था। बच्ची अपने परिजन के साथ मौजूद थी। उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका मिलते ही हाथ से सोने की चूड़ी निकाल ली। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जिस बच्ची के हाथ से चूड़ी निकली उसका नाम श्री था। परिजन ने चूड़ी निकालने वालों को आसपास तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *