रेहटी। नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शपथ समारोह में यहां उपस्थित  अस्पताल स्टॉफ सहित अन्य लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
लगातार बढ़ते ओरल कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार हर वर्ष ओरल कैंसर पर करोड़ों रूपए खर्च भी कर रही है, लेकिन इसके बाद भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन करके जहां लोगों को जागरूक किया गया तो वहीं उन्हें शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे खुद का भी ध्यान रखें एवं इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
ये दिलाई शपथ-
हम दृढ़ संकल्प लेते हैं कि अपने मुख को स्वच्छ रखने के लिए हमेशा अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या में किसी भी माध्यम से तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तथा नियमित रूप से मुलायम ब्रश से दिन में दो बार सुझाए गए विधियों के अनुसार दांतों को साफ करेंगे। ओरल कैंसर रोगों के संभावित लक्षणों के संघटकों को दूर करने हेतु दंत चिकित्सक द्वारा सुझाए गए नियमन, उपायों का अपने दैनिक जीवन में पालन करेंगे। मैं-हम शपथ लेता-लेती हूं कि मैं अपने आसपास व परिवार में मुख रोगों से संबंधित जागरूकता अभियान का भाग रहूंगा-रहेंगे एवं अपने लोगों, सहकर्मी, मित्रों, आस-पड़ोस, समुदाय के अन्य लोगों को भी दिन में दो बार ब्रश करने के लिए प्रेरित करूंगा-करूंगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *