राजेंद्र पटेल
भागवत सिंह ठाकुर

रेहटी
बीते 13 जुलाई को निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद 20 जुलाई को मतगणना के बाद वार्ड पार्षदों की भी घोषणा हो चुकी लेकिन अभी तक नगर सरकार के गठन को लेकर किसी भी तरह की सुगबुगाहट सुनाई नहीं दे रही हैं। सूत्रों की मानें तो निर्वाचन आयोग ने अभी तक गजट नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया हैं। जानकारी के मुताबिक नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिन के अंदर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाना आवश्यक हैं। जैसे-जैसे प्रक्रिया में देरी हो रही है वैसे ही नगर सरकार चलाने के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के दावेदारों की संख्या में इजाफा होता जा रहा हैं। इस बार नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित श्रेणी में है, इसलिए किसी भी वर्ग का व्यक्ति इस पद पर आसीन हो सकता हैं। रेहटी में इस बार 12 पार्षद भाजपा के हे दो निर्दलीय हे एक कांग्रस से हे। ऐसे में अध्यक्ष बनने के लिए जहां भाजपा से 3 दावेदारों के सामने आए है तो वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या अधिक देखी जा रही। यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर सरकार के गठन में सरकार आरक्षण के आधार पर अध्यक्ष का चयन होता है या फिर या कोई नया चेहरा सामने आता हैं। राजनैतिक गलियारों में चल रही सुगबुगाहट के मुताबिक अनारक्षित वर्ग से पुरुष वर्ग में सबसे प्रबल दावेदार राजेंद्र पटेल हे। जिसके बाद भागवत सिंह ठाकुर ,गजराजसिंह चेयरमेन के नाम की चर्चा हैं।
। हालांकि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का मानना है कि यहाँ के अध्यक्ष पद का निर्णय मुख्यमंत्री निवास से होना है ऐसे में किसके सिर पर ताज होगा यह कहना संभव नहीं हैं।
अगस्त के पहले सप्ताह में नगर का मिल सकता है अध्यक्ष
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बीते 28 जुलाई को रायसेन जिले का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि एक – दो दिन में सीहोर जिले का भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं। ऐसे में अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ही नगरवासियों को नप का नया अध्यक्ष मिल सकता हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिनों के अंदर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराना अनिवार्य हैं। वहीं दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार नजदीक होने से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 3 से 5 अगस्त के बीच अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हो सकती हैं।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *