सीहोर। राज्य स्तर से टीकाकरण दल द्वारा नवनिर्मित 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बुदनी भवन मे विकासखण्ड मे टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई साथ ही डॉ. संतोष शुक्ला, संचालक राज्य टीकाकरण कार्यक्रम एवं डॉ. सौरभ पुरोहित, उप संचालक राज्य टीकाकरण कार्यक्रम द्वारा मीजल्स रूबेला उन्मूलन के लिये एमआर वैक्सीन ट्राली का शुभारंभ किया गया है, सिविल अस्पताल बुदनी मे बनाये गये नवनिर्मित कोल्ड चेन फोकल पाईंट एवं एनआरसी की सराहना राज्य स्तरीय अधिकारियो द्वारा की गई एवं राज्य स्तर पर भी कोल्ड चेन बुदनी विकासखण्ड की तरह विकसित किये जाने की बात कही गई, इस अवसर पर डॉ. विपिन श्रीवास्तव, उप संचालक, कोल्ड चैन, श्री सूर्यप्रकाश दीक्षित, राज्य टेक्नीकल अधिकारी, डॉ. रामहित कुमार, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी एवं बीएमओ बुदनी, डॉ. मेहरबान सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी, सेक्टर मेडिकल आफिसर, सेक्टर सुपरवाईजर, सीएचओ, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोल्ड चेन का बताया महत्व
इस मौके पर दल में आए अधिकारियों ने कहा कि टीके बहुत नाजुक जैविक पदार्थ है जो धीरे धीरे कमजोर होते जाते है अर्थात रोगो को रोकने की उनकी क्षमता कम होती जाती है। यह कमजोर होने की प्रकिया तब बहुत तेज हो जाती है। जब टीकों का तापमान बताई गई सीमा को पार कर जाता है। यदि टीकों को उचित तापमान पर रखा जावे तो उनकी क्षमता लंबे समय तक बनी रहती है। इन्हीं कारणों से टीकों को निर्धारित समय सीमा मे निश्चित रूप से प्रयोगकर लेना चाहिये। मीजल्स रूबेला उन्मूलन के लिये एमआर वैक्सीन ट्राली का शुभारंभ किया गया है। इससे टीका लगाए जाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *