रेहटी
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और तम्बाकू के उपयोग को कम करने के लिए वैश्विक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस दिन की स्थापना की थी ।2024 की थीम “Protecting Children From Tobacco Industry Interference” है। इस थीम के तहत, तम्बाकू उद्योग के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।तम्बाकू का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कैंसर, हृदय रोग, और फेफड़ों की बीमारी का प्रमुख कारण है। दुनिया भर में तम्बाकू के कारण हर साल लगभग 80 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा, तम्बाकू उगाने के लिए बड़े पैमाने पर जमीन का उपयोग किया जाता है, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान होता है ।तम्बाकू छोड़ने के कई तरीके हैं, जैसे निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT), परामर्श, और नशामुक्ति केंद्रों की मदद लेना। इन तरीकों का उपयोग करके लोग तम्बाकू की लत से छुटकारा पा सकते हैं
इसी तर तम में रेहटी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में  भी समस्त अधिकारी कर्मचारीयो एंव मरीजो के द्वारा तम्बाकू का सेवन ना करने के लिए परामर्श दिया एंव शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ अश्विनी दायमा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वन्दना यादव चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रामनाथ धुसीया चिकित्सा अधिकारी डॉ निया यादव, डॉ अपूर्वा मागरकर
संजय जैन, रजत कलमोदिया, सुनील चौहान, गुलशन चौपडा, मोनिया लुटारे, सतोष पॅवार आदि लोगा उपस्थित रहे

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *