कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिले के सभी पात्र नागरिकों एवं युवाओं से कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगवाने की अपील की है। कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि सीहोर जिला को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिये नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने के लिये कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव आरंभ किया गया है। इस महा-अभियान में सभी पात्र नागरिकों एवं युवाओं को 30 सितम्बर, 2022 तक प्रिकॉशन डोज लगाने की अपील की है। कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि जन प्रतिनिधियों, समाज सेवको, जागरूक नागरिकों की भागीदारी से अधिक से अधिक व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगवाये जा सकते है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद 6 माह की अवधि पूर्ण कर ली है, वे सभी प्रिकॉशन डोज के लिये पात्र हैं। ऐसे सभी पात्र व्यक्ति कोविड का वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज आवश्य लगवाये।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *