रेहटी – क्षेत्र के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय शिक्षक मान सिंह सोलंकी के निधन से संपूर्ण रेहटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सोलंकी सर ने शिक्षा जगत में वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं उन्होंने  रेहटी में बालक एवं बालिका हाई स्कूलों में सेवा दी वर्तमान में वह सलकनपुर में पदस्त थे।उन्होंने अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान की। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत सहित सामाजिक और ग्रामीण समुदाय में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

मान सिंह सोलंकी सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और शिक्षण के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। उन्होंने न केवल विद्यालयों में पढ़ाया बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक, प्रेरणास्त्रोत और संरक्षक की भूमिका भी निभाई। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे

स्थानीय लोगों और पूर्व विद्यार्थियों ने उनके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और नम आंखों से विदाई दी। अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “सोलंकी सर जैसे शिक्षक युगों में एक बार जन्म लेते हैं।”

उनके निधन से रेहटी ने एक आदर्श शिक्षक और समाज सेवक को खो दिया है। लोग लंबे समय तक उनकी शिक्षाओं, अनुशासन और आत्मीय व्यवहार को याद करते रहेंगे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *