अग्निपथ भर्ती योजना-2022 में मध्यप्रदेश के 9 जिलों के लिये सेना में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 3 सितम्बर तक जारी रहेगी। पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर, 2022 तक भोपाल के लाल परेड मैदान में होगी।

      डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आर्मी ऑफिस भोपाल के कर्नल रैंजी जार्ज ने बताया है कि सीहोर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), और छिन्दवाड़ा,जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर-कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समेन की सेना भर्ती रैली अक्टूबर-नवम्बर माह में की जायेगी।

कर्नल जार्ज ने बताया है कि अग्निपथ भर्ती योजना में पंजीयन ऑनलाइन ही होगा। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 5 अगस्त से 3 सितम्बर, 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को 7 से 11 सितम्बर तक ई-मेल द्वारा प्रवेश-पत्र भेजे जायेंगे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *