– स्कूल के छात्रों के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

सीहोर। सांझी संस्कृति के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। सब जूनियर जिसमें 8वी क्लास तक, जूनियर वर्ग जिसमें 12वी क्लास तक व ग्रुप सांग में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। म्यूजिशियन की व्यवस्था संस्था करेगी। इस बारे में सांझी संस्कृति के संस्थापक सदस्य सुनील भालेराव ने बताया कि आयोजन बीते 25 सालों से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हर साल किसी एक प्रतिभा को सम्मानित भी किया जाता है। इस वर्ष मुंबई में संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहीं आकृति मेहरा को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आकृति मेहरा और अखलेश तिवारी बतौर निर्णायक आयोजन में मौजूद रहेंगे। स्कूली बच्चों के लिए है प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र पी सी लेब सम्राट काम्प्लेक्स व नागरिक बैंक में सुनील भालेराव के साथ ही स्कूलों में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। तीनो समूह में ट्राफी स्वर्गीय विनोद मुंगरे की स्मृति में प्रदान की जाएगी। 

सुनील भालेराव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 14 अगस्त को पीसी लैब सम्राट काम्प्लेक्स बेसमेंट में दोपहर 12 बजे प्रतियोगियों का स्वरपरीक्षण किया जाएगा। स्वरपरीक्षण में चयनित प्रतियोगियों को ही मुख्य प्रतियोगिता में प्रवेश मिलेगा। इसमें परीक्षण में निर्णायकों का निर्णय ही अंतिम व सर्वमान्य होगा। चयनित सभी प्रतियोगियों को कार्यक्रम के समय के तीस मिनिट पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। गीत केवल देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द्र से संबंधित ही होने चाहिए। निश्शुल्क प्रवेश पत्र देने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। इसके साथ ही प्रतियोगिता के संबंध में सभी दिशा निर्देश अावेदन पर लिखी गई हैं।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *