भारत देश आजादी के 75 वें वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराना है I हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हर घर तक पहुंचाने के लिए डीबीसीपीएल प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा संचालित हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा एवं रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर सड़क सुरक्षा के मद्देनजर चौराहों पर वाहन चालकों को समझाया गया। प्रभारी प्राची राजपुत ने बताया की अक्सर हम खुशी के मौके पर अपनी सुरक्षा में चुक कर बैठते हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य सुरक्षित वाहन उपयोग के साथ समाज को दुर्घटना से बचना है, एवं अपने घरों में तिरंगा लगाने एवं अपने गली मोहल्ले में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया एवं लोगों को कहा कि अपने आसपास अन्य लोगों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सभी मिलकर सफल बनाएं I इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया एवं उनको यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई इसके इसी क्रम में देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन के साथ मील कर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन द्वारा चौपाल सागर से लगातार फंदा टोल सर्किल तक सड़क सुरक्षा के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है साथ ही सड़क सुरक्षा शपथ के साथ यातायात नियम पालन का निवेदन किया जा रहा है। इस मौके पर डीबीसीपीएल सीएसआर प्रबन्धक श्री उमा शंकर पांडे, यातायात पुलिस विभाग से आरक्षक 861 सतेंद्र ,आरक्षक 836 बालू सिंह ,सैनिक 478 मेहरबान ,सैनिक 257 रमेश शर्मा एवं कई सम्माननीय उपस्थित रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *