सीहोर,23 अगस्त,2022

​कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि जिन किसानों के खेत में पानी भरा हो वा खेत से पानी की निकासी शीघ्र करें और मोसम साफ होने पर कीटनाशक दवा का छीड़काओं करें। वर्तमान में फसल 50 दिन ओर कंहि तो 60 दिन की हो गई है। सोयाबीन की जल्दी पकने वाली वैरायटी में फली आ गई है। मौसम में बदलाव को दृष्टिगत फसलों में इल्ली एवं अन्य कीटव्याधियों से सुरक्षा करना आवश्यक है। सोयाबीन, मक्का एवं अन्य फसल में लगने वाले कीटो के लिए कीटनाशी दवा का छिड़काव करना आवश्यक है। किसान कीटनाशक दवा अधिकृत दुकानों से ही खरीदे और दवा का बिल प्राप्त करें।

​किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि सोयाबीन फसल में लगने वाले कीटो में तने की मक्खी के नियंत्रण के लिए कीटनाशक थायोमिथाक्सम + लेम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मि.ली प्रति हे.) का छिड़काव करें। पत्ती खाने वाले कीटो की सुरक्षा के लिए फूल आने से पहले हीसोयाबीन फसल में क्लोरइंट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. (150 मि.ली प्रति हे.) का छिड़काव करें। चक्र ग्रंग (गर्डल बीटल) के प्रभावी नियंत्रण हेतु साइक्लोप्रीड 21.7 एस.सी. (750 मि.ली प्रति हे.) या प्रोफेनोफॉस 50 ई.सी. (1250 मि.ली. प्रति हे.) या पूर्व मिश्रित बीटासायफ्लथ्रिन + इमिडाक्लोप्रीड (350 मि.ली. प्रति हे.) या पूर्व मिश्रित थायोमिथाक्सम + लेम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मि.ली प्रति हे.) का छिड़कावकरें। 

फसल में जैविक नियंत्रण के लिए टी-आकार की खूंटी खेतो में लगावे ताकिकीटभक्षी पक्षी खुटियों पर बैठकर इल्लियों को खा सके । किसान भाईयों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपनी फसलों का संवत् निगरानी करते रहे। कीटव्याधी के प्रकोप होने पर तत्काल कीटनाशक दवाओं का उपयोग करें। कीटनाशक दवाएं पंजीकृत विक्रेताओं से ही क्रय करें। क्रय करते समय पक्का बिल आवश्यक रूप से लेवे। अधिक जानकारी के लिए कृषि महाविद्यालय सीहोर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सेवनिया के वैज्ञानिक तथा अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क करें।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *