जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की

भारत सरकार गृह मंत्रालय के उपसचिव एसडी सरकार एवं जल शक्ति मंत्रालय के वैज्ञानिक सुंदरलाल ने सीहोर जिले का भ्रमण किया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पीपीटी के माध्यम से जिले में जल शक्ति अभियान के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया।

 

बैठक के पश्चात केन्द्रीय दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत जहांगीरपुरा मेंसीटीआर अंतर्गत रूफ वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य एवं सामुदायिक पोषण वाटिका का, ग्राम धामन खेड़ा में तालाबों तथा ग्राम पंचायत इमलीखेड़ा में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग एवं मनरेगा के तहत अमृत सरोवर तालाब-स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री यूके रामटेके एवं जनपद सीईओ श्री सिद्ध गोपाल वर्मा उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *