अहमदपुर से वसीम उददीन

अहमदपुर इन दिनों सुर्ख़ियो में रहने बाला विधुत बिभाग, फिर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है दरअसल आपको बता दें कि विद्युत विभाग की अनदेखी के चलते बारिश के दिनों में ग्रामीणों को भय सताने लगा है हम बात कर रहे हैं ग्राम बदरखा साहनी की जहां मंदिर के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है वही उस ट्रांसफार्मर पर विद्युत तारों का मकड़जाल फैला हुआ है मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर पर विद्युत तारों के मकड़जाल से ग्रामीणों को अब भय सताने लगा है हालांकि ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के नुमाइंदों को अवगत भी कराया है, पर ग्रामीण क्षेत्रों में अफसरशाही हावी होती नजर आ रही है इन हावी अफसरों पर, कोई लगाम लगाने वाला नहीं है जिस वजह से इनकी मनमर्जी क्षेत्र में बखूबी चल रही है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नईमुद्दीन ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर को लेकर विद्युत विभाग के लाइमैनो को मेरे द्वारा कई बार सूचना दी जा चुकी है उसके बावजूद भी विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, विद्युत विभाग को सूचना देने के बाद भी समस्या का हल ना होना विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है, लगता है विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है आपको बता दे की 8 माह पहले ही बरखेड़ा हसन में घनश्याम बाल्मीकि के घर के पास रखे ट्रांसफार्म से घनश्याम बाल्मीकि की भेस की मृत्यु हो गई थी इसके बाबजूद भी विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के द्वारा पिछले दिनों ही विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को अचानक दौरे के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर फटकार लगाई जा चुकी है उसके बावजूद जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान ना देना, विद्युत विभाग की मनमर्जी को दर्शाता है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *